शहडोल।समाज सेवियों ने दिखा दिया की इंसानियत आज भी जिन्दा है

समाज सेवियों ने दिखा दिया की इंसानियत आज भी जिन्दा है

(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।सिर्फ जिला शहडोल ही नहीं बल्कि पूरा भारत ही आज कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है।हर इंसान इस संकट का मुकाबला पूरी तरह से कर रहा है।पर इस संकट की घडी में कुछ लोग ऐसे भी है जो अपने घरों तक नहीं पहुँच पा रहे है।और अपने घरों से दूर किसी दूसरे शहर में फंसे हुए है और इस खतरनाक महामारी से लड़ रहे है।ऐसे में सवाल ये उठता है इस संकट की घडी में उनकी मदद आखिर कौन करे।

ऐसा ही एक मामला जिला शहडोल का आया है जहाँ शहडोल रेलवे स्टेशन के नजदीक में मांगकर जीवन यापन करने वाले  कुछ लोग जो बाहर से आकर यहाँ फंसे हुए  हैं और पूरी तरह से संकट में घिरे हुए है।उन लोगों के लिए आज शहडोल के समाज सेवी सिल्लू रजक, सुनील रजक, विजय कल्याणी, बंटी गुप्ता,साईं मोबाइल और उनके कई साथियों के सहयोग से अनाज,सब्जी,भाजी पहुंचाया गया है।साथ ही सभी समाज सेवियों ने आप सभी लोगों से निवेदन भी किया है कि अगर इस प्रकार का कोई व्यक्ति असहाय दिखता है तो आप उसकी मदद जरूर करें।

सन्देश :- ये देश हमारा है, ये लोग हमारे है।हमे हर जाती धर्म को भूलकर एक साथ मिलकर,एक दूसरे की सहायता कर इस महामारी से लड़ना होगा।हमे डरना नहीं है लड़ना है।क्योंकि हम सब एक है।
(दीपक केवट प्रधान संपादक हिंदी न्यूज लाइव टीवी)

Previous Post Next Post