अनूपपुर।भाजपा कि हिमाद्री सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र में एक तरफा कब्ज़ा, लगभग 4,03,333 मतों से विजय हुईं हिमाद्री सिंह


भाजपा कि हिमाद्री सिंह का शहडोल संसदीय क्षेत्र में एक तरफा कब्ज़ा,
लगभग 4,03,333 मतों से विजय हुईं हिमाद्री सिंह



(दीपक केवट- 7898803849)
अनूपपुर।जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार का सपना साकार कर दिया है। बीते 5 माह पूर्व हुये विधानसभा चुनाव में अनूपपुर जिले की तीनों विधानसभाओं से कांग्रेस के विधायक भारी बहुमत से चुने गये थे। किंतु लोकसभा चुनाव में परिणाम बिलकुल विपरीत आया है। अनूपपुर विधानसभा में भाजपा ने लगभग 45 हजार वोटों से बढ़त बनाई है वहीं कोतमा विधानसभा में लगभग 42 हजार वोटों से बढ़त बनाई है। भाजपा प्रत्याषी हिमाद्री सिंह का गृह क्षेत्र व विधानसभा पुष्पराजगढ़ ने उनका साथ नहीं दिया और वहां से कांग्रेस लगभ 2 हजार वोटों से बढ़त बनाने में कामयाब रही।


सुबह से प्रारंभ हुई मतगणना 

निर्वाचन आयेाग के आदेषानुसार पाॅलटेक्निक कालेज अनूपपुर में सुबह 8 बजे से ही मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया जिसमें सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। तत्पष्चात ईव्हीएम की गिनती प्रारंभ हुई। पहले चरण से ही रूझान आने शुरू हो गये थे। जो शाम होते परिणा में भी बदलते दिखाई देने लगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना कार्य हेतु सुचारू व्यवस्था की गई थी। जिसमें मतगणना कर्मियों के साथ-साथ दलों के गणना अभिकर्ताओं के लिये भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं ने मनाया जष्न शहडोल संसदीय क्षेत्र पहले चरण से ही भाजपा को बढ़त देता चला आ रहा था, जो अपने अंतिम चरणों में आते-आते एक ऐतिहासिक जीत में बदल गया। बीते उपचुनाव में हिमाद्री सिंह कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ी थी। जिसमें लगभग 56 हजार मतों से जनता ने संसद जाने से उन्हें रोक दिया था। किंतु 2019 किस्मत ने उनका साथ दिया और पाला बदलने के साथ ही जीत ने उन्हें गले लगा लिया। इस जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह रहा जो जिला मुख्यालय की गलियों में जष्न के रूप में दिखाई भी दिया।


Previous Post Next Post