06 मई को स्टेट ऑफ द आर्ट विभोर हीरो शो रूम का भव्य शुभारंभ
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। आज नगर के नव निर्मित अत्याधुनिक हीरो शोरूम में दोपहर 12:30 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान बताया गया कि दुनिया की अग्रणी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो द्वारा संभागीय मुख्यालय के मध्य में संभाग की पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त जेनरेशन नेक्स्ट वर्कशॉप की सुविधा के साथ जिला अस्पताल के सामने जय स्तम्भ चौक के समीप स्थित विभोर हीरो शोरूम का भव्य सुभारंभ भार 06 मई सोमवार सांय 05 बजे विभोर अग्रवाल की पूजनीय दादी श्रीमती मोहनी देवी अग्रवाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।विभोर हीरो के संचालक विवेक अग्रवाल एवं विभोर अग्रवाल ने बताया कि शो रूम में एक अलग ही व्यवस्था,एक ही छत के नीचे,उपभोक्ताओं को परोसने का प्रयास किया गया है। हीरो के इस विशाल शो रूम में हीरो कंपनी के सभी मॉडलों की सभी रंगों में विशाल श्रृंखला उपलब्ध है।विभोर हीरो के शो रूम के वर्कशाप में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय नाइटोजन गैस से युक्त सुविधा, अत्याधुनिक जेनरेशन नेक्स्ट वर्कशाप ,अत्याधुनिक मशीनें तथा उच्च प्रशिक्षित मैकेनिक वाशिंग लिफ्ट द्वारा वाहनों की धुलाई की सुविधा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए, ईटीपी प्लांट द्वारा पानी का शुद्धिकरण प्रदूषण रहित माहौल के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए समर्पित है।
विभोर हीरो के संचालक विवेक अग्रवाल एवं विभोर अग्रवाल ने बताया कि हमारे संस्थान की तत्परता एवं लगन से ग्राहकों को अच्छी से अच्छी सेवा देने का भरसक प्रयास किया जाएगा, विभोर हीरो संस्थान में पार्किंग की भरपूर व्यवस्था की गई है।
प्रतिष्ठान की विशेष सुविधा
श्री अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां से बिक्री किये जाने वाले वाहनों के आरटीओ से सम्बंधित कागजात के लिए त्वरित व्यवस्था की गई है एवं वाहन क्रय करने हेतु कम से कम व्याज दर पर विभिन्न कंपनियों द्वारा आसान एवं तुरंत फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि विभोर हीरो शहर के सुप्रसिद्ध टिम्बर व्यवसायी वेंकट अग्रवाल विवेक अग्रवाल एवं विभोर अग्रवाल के संचलित की जा रही है. यहाँ हीरो कम्पनी द्वारा तय विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएँ उपलब्ध है जिनका लाभ यहाँ आने वाले लोग उठा सकते हैं।
