पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
शहडोल (दीपक केवट)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 25 दिसम्बर 2018 को अनूपपुर जिले में पहुॅच रहे है श्री चौहान दोपहर लगभग 3 बजे अनूपपुर इंदिरा तिराहे में आयोजित स्व.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुषासन दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां पर वह कार्यकर्ताओं तथा आमजनता से मुलाकात करने के पष्चात् पूर्व विधायक रामलाल रौतेल के गृहग्राम चोरभठी में उनके माता-पिता के निधन उपरांत आयोजित त्रयोदषी कार्यक्रम में पहुॅचेगें। शाम 4 बजे चोरभठी में आयोजित कार्यक्रम के पष्चात् वापस अनूपपुर आकर अनूपपुर मंडल अध्यक्ष षिवरतन वर्मा के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने जायेगें। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आधाराम वैष्य ने बताया कि अनूपपुर इंदिरा तिराहा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजयेपी के जन्मदिवस पर सुषासन दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों को पहुॅचने के लिए अपेक्षा की गई है और यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान आमजनता को सम्बोधित करने के पष्चात् चोरभठी के लिए रवाना होंगे। समस्त लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने के लिए अपेक्षा की गई है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह ने दी।
