शहडोल।सहायक अनुसंधान अधिकारी जी.एस. कन्नौज तत्काल प्रभाव से निलंबित

सहायक अनुसंधान अधिकारी जी.एस. कन्नौज तत्काल प्रभाव से निलंबित



शहडोल(दीपक केवट)।कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन द्वारा उप आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय शहडोल में पदस्थ सहायक अनुसंधान अधिकारी श्री जी.एस. कन्नौज को अधिकार ना होते हुए भी उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग की पद मुद्रा का उपयोग कर सहायक शिक्षक हाई स्कूल सलैया क्रमांक 1 के सलंग्न करण आदेश को निरस्त करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक अनुसंधान अधिकारी श्री जी.एस. कन्नौज का मुख्यालय सहायक आदिवासी आयुक्त कार्यालय अनूपपुर नियत किया गया है। सहायक अनुसंधान अधिकारी श्री जी.एस. कन्नौज को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Previous Post Next Post