शहडोल।दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

शहडोल(दीपक केवट)।सीधी पुलिस ने लेटलतिफी के बाद ताबड़तोड़  कार्यवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दुष्कर्म के तीनों आरोपियों रवि शंकर वर्मा, राजेश उर्फ लल्लू और  राजभान को गिरफ्तार कर लिया है ज्ञात हो कि कल तीनों आरोपियों ने एक युवती जो कि साप्ताहिक बाजार कर घर लौट रही थी को तीनों आरोपियों ने  जबरन जंगल ले जा कर उसके साथ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म कर मुरक्षित अवस्था में छोड़ कर   भाग गए थे।  युवती के साथ दुराचार करने वाले आरोपी भले ही पकड़ गए है लेकिन आरोपियों में न तो कानून का खौफ  दिखा और न ही अपराध का पश्चाताप, दुष्कर्म जैसे अपराध रोकने के लिए शासन ने शख्त कानून बनाए है कि  दुष्कर्मियो  के खिलाफ शख्त से शख्त कार्यवाही की जाएगी उसके बाद भी इस प्रकार की घिनौनी हरकतें सामने आती है क्योंकि न तो पुलिस और न ही न्यायपालिका पीड़ित को न्याय दिला पाती हैं जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो जाते है।
 तो फिर तैयार रहे आये दिन ऐसे मामले आते रहेंगे।
Previous Post Next Post