अनूपपुर।भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


राहुल गांधी फेल है इसलिए राफेल है -  भाजपा
भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राफेल मुद्दे को लेकर धरना देते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि देश की जनता को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो गुमराह कर रहे हैं उसके लिए माफी मांगे राॅफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन,बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़ा करके उसे दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।

सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकायें दाखिल की गई

भाजपा जिला अध्यक्ष आधा राम वैश्य ने कहा कि इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में चार याचिकायें दाखिल की गयी। इन याचिकाओं में, निर्णय प्रक्रिया, कीमत तथा आॅफसेट पार्टनर को लेकर तीन विषय प्रमुखता से उठाये गये। गत 14 दिसम्बर 2018 सर्वोच्च न्यायालय ने सभी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप् पाया है। इस निर्णय ने यह संदेष भी दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों को सिर्फ संदेह और भ्रामक समाचारो के आधार पर न्यायालय के मंच का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

संदेह की कोई वजह नजर नहीं आती

न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई ठोस आधार नहीं नजर आता है। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर यह भी पाया है कि वायुसेना को ऐसे विमानों की जरूरत है और इस जरूरत की पूर्ति के लिए हुई इस खरीद प्रक्रिया में तय मानको का पालन किया गया है। भाजपा नेता रामदास पुरी ने कहा कि न्यायालय ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा, इस प्रक्रिया को लेकर हम संतुष्ट है, और संदेह की कोई वजह नजर नहीं आती है। हमें कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे पता चले कि कोई व्यापारिक स्तर पर पक्षपात हुआ है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते पर लोगों की निजी धारणा क्या है, यह ज्यादा मायने नहीं रखता है।

देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर ऐसे विषय दुष्प्रचार करना गलत

भाजपा नेता हनुमान गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2001 में लड़ाकू विमान खरीदने का विषय आया था। कांग्रेसनीत यूपीएम सरकार के इस कार्यकाल में देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर अधर में लटकाए रखा। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस दिशा में सकरात्मक पहल हुई तथा पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना की महत्वपूर्ण जरूरत को हीला‘-हवाली करके लटकाने वाली कांग्रेस और इसके अध्यक्ष आज इस पर बेबुनियादी दुष्प्रचार कर रहे है। जिलाा उपाध्यक्ष अशोक लाल ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले को सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिये उठाया गया है यह एक गंभीरतापूर्ण और चिंता का विषय है कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के द्वारा देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर ऐसे विषय पर दुष्प्रचार करना गलत है, जिससे देश की छवि वैश्विक पटल पर धूमिल हो सकती है। राहुल गांधी का इस पूरे मामले में अवारण अत्यंत ही असंवेदनशील और देश के खिलाफ रहा है।

गंभीर झूठ के लिये उन्हे लोकसेवक के पद से मुक्त किया जाए

चूंकि न्यायालय के निर्णय के बाद राॅफेल के मुद्दे पर भी राहुल गांधी द्वारा बोला गया हर झूठ उजागर हुआ है तथा सच्चाई देश की जनता के सामने आयीं है। भाजपाा नेताओं मांग करते हुए कहा कि कृष्णा देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने तथा भारत की अंतर्राष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गये इस गंभीर झूठ के लिये उन्हे लोकसेवक के पद से मुक्त किया जाए। भाजपा के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेश की घटिया सोच की आलोचना की इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें आधाराम वैष्य, रामदास पुरी राजेश सोनी अशोक लाल भूपेंद्र सिंह सेंगर अखिलेश द्विवेदी उमेश पटेल राजेश सिंह पुरुषोत्तम साहू सुरेंद्र केवट विजय पांडे मनोज द्विवेदी मनोज मिश्रा गणेश केवट लीलाधर राठौर मुकेश जैन अजय द्विवेदी सुरेश गौतम हीरा सिंह श्याम अमोल सिंह अजय शुक्ला हनुमान गर्ग सुनील मिश्रा नितिन सिलोटिया धर्मेंद्र वर्मा सतेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रिका द्विवेदी, राजेश पटेल सर्वेष पांडेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, शिवनारायण सिंह राठौर तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
Previous Post Next Post