आजीविका भवन निर्माण हेतु 45 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
शहडोल (दीपक केवट)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल एस.कृष्ण चैतन्य द्वारा विकासखण्ड मुख्यालयों में आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वसहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु विकासखण्ड गोहपारू में आजीविका भवन निर्माण की 45 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। भवन निर्माण हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शहडोल को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है।
