2803 किसानों से 137525 क्विंटल धान की खरीदी
शहडोल (दीपक केवट)। जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल एम.एम.एस. खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान एवं दलहन, तिलहन का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 2803 किसानों से 137525 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों पर सतत् निगरानी एवं सुचारू व्यवस्था हेतु उपार्जन केन्द्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उपार्जन केन्द्रों पर पंजीकृत किसानों द्वारा फसल ले जाने पर उन्हें खरीदी हेतु जारी कम्प्यूटरीकृत टोकन के आधार पर उनकी इसी वर्ष की उत्पादित एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता की फसल की तौल कराई जा रही है। उपार्जन केन्द्रों पर विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल नियुक्त किये गये है। उपार्जन केन्द्रों पर किसी प्रकार की समस्या आने पर जांच दल द्वारा मौके पर निराकरण किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों पर गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं पर त्वरित निराकरण एवं नियंत्रण हेतु उपार्जन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है । कृषि उपज मण्डी एवं उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण एवं उपार्जन की निगरानी हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को भी निर्देषित किया गया है। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेषानी न हो, इस संबंध में कलेक्टर द्वारा उपार्जन कार्य में संलग्न समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देषित किया गया है। किसानों एवं उपार्जन केन्द्रों पर किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु जिले में कन्ट्रोल रूम कलेक्ट्रेट खाद्य शाखा में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 07652-245225 है। जिस पर कृषक अपनी समस्या बताकर त्वरित निराकरण करा सकते है।
