खेल में खिलाड़ी भावना महत्वपूर्ण - जयसिंह,
टाईगर कप के सेमी फाइनल में पहुँची गोरतरा एवं शहडोल वारियर्स
शहडोल। ग्राम ऐंताझर में चल रहे टाईगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट अब रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शनिवार से टूर्नामेंट दूसरे दौर में प्रवेश कर क्वार्टर फाइनल मैच प्रारंभ हो गया।पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच जोधपुर एवं गोरतरा के बीच खेला गया।जिसमें गोरतरा एवं बजरंग इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। टाइगर कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज के मुख्य अतिथि जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी थे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व कैट के प्रांतीय सचिव प्रकाश जगवानी,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी,भाजपा के जिला मंत्री अमित मिश्रा, धनराज सिंह,भाजपा के सिंहपुर मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा,ओबीसी मोर्चा के आरके विश्वकर्मा एवं सिवनी जिले के उप पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे। आयोजन समिति के संदीप द्विवेदी,सुभाष द्विवेदी,अजीत श्रीवास्तव,चंद्रशेखर शर्मा,संतोष शर्मा,कुलदीप शर्मा,आभास श्रीवास्तव,नमन श्रीवास्तव,अरविंद शर्मा,केशव कोल की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया। टूर्नामेंट के संयोजक सुशील शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में टूर्नामेंट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।वही अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मैं हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना है,अतः सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर आयोजन का लुफ्त उठाएं।उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ना सिर्फ युवाओं को जोड़ता है, बल्कि उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में जोड़े रखता है।
क्वार्टर फाइनल मैच में पहला मुकाबला जोधपुर एवं गोरतरा के बीच खेला गया। जिसमें गोरतरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन जोधपुर की टीम लक्ष्य के पहले ही 94 रनों पर ढेर हो गई। जिससे गोरतरा ने आसानी से जीत हासिल कर ली। वही दूसरा मैच बजरंग इलेवन शहडोल व शहडोल वारियर्स के बीच खेला गया।जिसमें बजरंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का लक्ष्य दिया।लेकिन शहडोल वारियर्स ने लक्ष्य प्राप्त करने के पहले ही अपने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 75 रनो पर ढेर हो गई। तरह से इस तरह से गोरतरा एवं शहडोल वारियर्स ने टूर्नामेंट के अगले दौर के मैच सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

