मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला…’ पकड़े जाने पर भी न गई दबंगई
(दीपक केवट - 7898803849)
उज्जैन।कानपुर शूटआउट के छह दिन बाद आखिरकार पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर ही लिया। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा गया।गिरफ्तारी के बाद भी विकास दुबे के चेहरे पर एक भी खौफ नहीं दिखा।पकड़े जाने के बाद पुलिस को चिल्लाकर धमकाया कि वह कानपुर वाला ही विकास दुबे है।
ऐसे आया हिरासत में विकास दुबे
कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी विकास दुबे की हेकड़ी कम नहीं हुई। पुलिस ने उसे जब पकड़ा और गाड़ी में बैठाने लगी तो वह अपने हेकड़ी दिखाते हुए चिल्लाया, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।’विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर में होने की सूचना पर पुलिस पहुंची।वहाँ वह उसी हेकड़ी से तनकर गाड़ी तक पहुंचा। गाड़ी के पास आकर जब पुलिस ने उसे पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस को धकमी दी कि वह कानपुर वाला विकास दुबे हैं। विकास दुबे जोर से चिल्लाया, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला….’ उसके इतना बोलते ही हेकड़ी कम करने के लिए पीछे खड़े एक पुलिसवाले ने उसे एक थप्पड़ मारा।विकास को देखकर नहीं लग रहा था कि उसे गिरफ्तार होने का या फिर कानून का कोई खौफ नहीं है।
महाकाल मंदिर के पुजारी का कहना है कि
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे खुद से सरेंडर करना चाहता था। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विकास दुबे चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि वह ही विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहने लगा कि पुलिस को सूचना दी जाए। उसके बाद महाकाल मंदिर के पुलिस चौकी को सूचना दी गई। यह पूरा प्रकरण करीब 9 बजे के आसपास हुआ। विकास दुबे ने 250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था।


