भोपाल।मोबाईल की लत और विभन्न ऑन लाईन गेमों की आदत ने ली एक बच्चे की जान

रीचार्ज की जिद पूरी न हुई,तो युवक ने खुदकुशी


(दीपक केवट - 7898803849)
भोपाल। मोबाईल की लत और विभन्न ऑन लाईन गेमों आदत, आए दिन नौजवानों और बच्चों के लिए जानलेवा साबित होती रहती हैं। अब ऑन लाईन गेम पबजी (PubG) की लत ने एक स्टूडेंट (Students) की जान ले ली है। घटना भाूपाल के ही बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। वहां पर रहने वाले आईटीआई की पढ़ाई कर रहे एक स्टूडेंट (Student) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी (Suicide) का ये पूरा मामला पबजी गेम खेलने की लत से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
बागसेवनिया इलाके में रहने वाले वीरेश कुशवाह का बेटा नीरज आईटीआई का स्टूडेंट था। उसको पबजी गेम खेलने की लत लगी हुई थी। इस बीच इंटरनेट पैक खत्म होने से वह कई दिनों से पबजी गेम नहीं खेल पा रहा था। इसके लिए उसने मां से 3 महीने के इंटरनेट पैक रिचार्ज करवाने की जिद की। लेकिन जब मां ने उसे लॉकडाउन के दौरान पैसों के संकट का हवाला देते हुए केवल एक महीने का पैक रिचार्ज करवाने की बात कही तो वह झगडऩे लगा।
इस बीच घर में अकेले होने पर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक नीरज के पिता के मुताबिक बेटे को पबजी गेम खेलने की बुरी लत लगी हुई थी। रातों दिन वह मोबाइल पर पबजी गेम खेलता रहता था। मना करने पर वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता था। इसके साथ ही उसने परिवार वालों से दूरी बना ली थी और अपने भाईयों से भी बात नहीं करता था। इस हृदय विदारक हादसे ने एक बार फिर मोबाईलों और नेट से अनावश्यक लगाव के प्रति समाज को आगाह किया है। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले को जांच में लिया हुआ है।
Previous Post Next Post