शहडोल।जानिए बीते शनिवार लापता हुये संदीप बर्मन की कहानी, जाना था कुछ दूर ,और निकल गए बहोत दूर


जानिए बीते शनिवार लापता हुये संदीप बर्मन की कहानी, 
जाना था कुछ दूर ,और निकल गए बहोत दूर 




(दीपक केवट - 7898803839)
शहडोल।मुख्यालय शहडोल से बीते शनिवार घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुए संदीप बर्मन की उमरिया जिले के पाली थाना अन्तर्गत घुनघुटी चौकी के खिचखिड़ी के जंगल मे मिली लाश।

यह है पूरा मामला
बीते शनिवार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 21 बर्फ फैक्ट्री के पास रहने वाले संदीप वर्मा घर से लापता हो गए थे।युवक की रहस्यमई तरीके से गायब होने के बाद परिजनों ने कोतवाली शहडोल में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी, वही युवक के गायब होने के बाद युवक ने अपने घर के सेल फोन पर फोन करके कहा था कि मां का ख्याल करना और मैं नहीं आऊंगा जिसके बाद पूरा परिवार परेशान हो गया था।कोतवाली पुलिस लगातार इस मामले में युवक के के नंबर की लोकेशन ट्रेस कर रही थी जिस समय युवक ने कॉल किया था उसके बाद पुलिस को युवक की लोकेशन मिली।आज सुबह जंगल में मिली लाश की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो युवक की लाश के पास ही एक युवती की लाश भी पुलिस को मिली है , साथ ही पास में युवक की बाइक भी पड़ी हुई पाई गई है, दोनों ही लाशें बुरी तरह से गल चुकी है, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी पाली और थाना प्रभारी पाली अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।जहाँ युवक व युवती की शिनाख्त नाम से हुई है। पाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जब युवक ने अंतिम बार की अपने घरवालो से बात 

घर के फोन पर दोपहर 1 बजे फोन आया और डरे सहमे हाल में कहने लगा मैं चौरी बिजौरी के आगे हूँ। मैडम के साथ हूँ।माँ का ख़्याल रखना मैं बहोत दूर जा रहा हूँ इतना कहते ही घर के लोग काफी घबरा गए।वही उसके बाद उसका फोन लगना बंद हो गया। लगभग 2:30 में दोबारा फोन लगा तो उसके भागने के जैसे या काफी परेशान हालत में बात नेटवर्क के न मिलने के कारण ही कुछ मिनट हो पाई ।


परिजनों से मिली जानकारी
परिजनों ने बताया की संदीप किसी गल्ले की दुकान में वसूली का काम किया करता था गल्ले की दुकान चपरा क्वाटर के पास किसी बजाज वाले की है। संदीप बर्मन अपनी नीली कलर की आई स्मार्ट गाड़ी क्रमांक एम पी 18 MN 8757 अपने साथ रखा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने किसी महिला मित्र के साथ होना बताया जा रहा है लेकिन उसका भी नंबर बंद आ रहा है।जो की शहडोल के पुरानी बस्ती की रहने वाली है।


Previous Post Next Post