धनपुरी खदान में मिली लापता युवक की लाश
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल।मुख्यालय स्थित धनपुरी में अभी से कुछ देर पहले संग्राम सिंह दफाई बंद पड़ी खदान में एक युवक की लाश बोरी में तैरते हुई मिली ,लाश के मिलने से स्थानीय लोगो में भयावह की स्थिति बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवार रज़ा उर्फ सोनू पता वार्ड नं 16 कच्छी मोहल्ला धनपुरी जिला शहडोल से दो दिन पहले लापता हो गया था।जिसकी शिकायत परिजनों ने धनपुरी थाने में लिखाई थी।पर उसकी लाश आज शाम धनपुरी खदान में बोरी में तैरते हुई मिली।जिसकी सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई।जहाँ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लाश को हिरासत में लिया है।
फ़िलहाल हत्या का कारण अभी अज्ञात है।मृतक के परिवारजनों ने प्रशासन से इन्साफ की गुहार लगाई है।

