धनपुरी सोनू हत्याकांड,
12 घंटे के अंदर हुआ हत्या का खुलासा,
सभी आरोपी पुलिस हिरासत में
(दीपक केवट - 7898803849)
धनपुरी । थाना धनपुरी क्षेत्रांतर्गत 13.05.20 को शाम करीब 07.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश बैगा ओसीएम खदान फिल्टर प्लान्ट संग्राम सिंह दफाई धनपुरी में भरे पानी में दिखाई दे रही है।सूचना पर धनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुची ।अज्ञात शव देखने पर यह प्रतीत हुआ कि हत्या के बाद शव को बोरी में बाँधकर खदान के पानी में फेंक दिया है, इस सन्देह पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।
पुलिस अधीक्षक शहडोल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा मामले की गंभीरता पर त्वरित संज्ञान लेकर मौके पर तत्काल एसडीओपी धनपुरी को रवाना किया तथा तत्कालिक घटना स्थल निरीक्षण से किसी व्यक्ति की हत्या का सन्देह पुष्ट होने पर धनपुरी अनुभाग के थाना बुढार, धनपुरी एवं अमलाई पुलिस की टीम गठित कर प्रकरण का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
विगत दो दिवस के गुम इन्सान की तफ्तीस कर गुम इन्सान परिजनों को मौके पर बुलाकर अज्ञात शव की पहचान कराई गई जो अरबाज रजा उर्फ सोनू नि0 वार्ड नं. 16 कच्छी मौहल्ला धनपुरी का शव पहचान हुआ तत्काल पुलिस टीम बनाकर प्रकरण का अनुसंधान एसडीओपी धनपुरी के सक्रिय मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया।
एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे , थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चैहान, थाना प्रभारी अमलाई कलिराम परते, थाना प्रभारी धनपुरी रत्नाम्बर शुक्ल, विकास सिह, सन्तूलाल धुर्बे, नन्दूलाल प्रजापति, विनोद तिवारी, वेद तिवारी, रोसनलाल पाण्डेय ,गुलाम हुसैन, पीसी मिश्रा, प्र0आर0 नबीनसिंह, लालजी श्रीवास्तव, आर0 गजेन्द्र सिंह, सतीश चैरसिया, शंकर प्रजापति, संदीप, शरद, अशोक, मो0 जाहिद, जयवेन्द्र सिंह, अमित तिवारी, रंजीत एवं मनोज ने पुलिस मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर सोनू उर्फ अरबाज रजा की हत्या मो0 असलम उर्फ मंजा, अमित उर्फ छोटी कोरी, आकाश श्रीवास एवं मो0 रहमान द्वारा षडयंत्र पूर्वक योजना बनाकर हत्या करने का खुलासा हुआ।
अनुसंधान प्रगति में इस तथ्य का खुलासा हुआ कि उपरोक्त आरोपीगणो द्वारा पुरानी रंजिस पर से मृतक अरबाज रजा उर्फ सोनू को योजना बनाकर अमलाई ओसीएम चट्टान के पास नाला के किनारे सूनसान ईलाके में बुलाकर पिस्टल से गोली मारकर सोनू की हत्या की गई है, हत्या के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिए पहले मृतक को जलाया गया, फिर उसे बैगा ओसीएम के पानी में बोरी में पत्थर के साथ भरकर फेंक दिया गया। आरोपीगण द्वारा हत्या कर मृतक की पहचान समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास किए गए, परन्तु शहडोल पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंन्धान कर बारह घण्टे के अन्दर नृशन्स हत्या का खुलासा किया।


