पिता को था बेटे का इंतजार,पर आई उसके मौत की खबर
(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। लॉकडाउन के बीच लोग डिस्प्रेशन में आकर मौत को गले लगा रहे हैं। ऐसे ही एक घटना में पिता से फोन पर युवक ने बोला कि घर आ रहा हूं लेकिन अगले दिन युवक के मौत की खबर घर पहुंची। शहडोल जिले के गोहपारू थाना अंतर्गत पैलवाह निवासी १९ वर्षीय युवक सुरेन्द्र सिंह गोंड उर्फ प्रदीप सूरत गुजरात में नौकरी करने गया था। इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा होने से वह वहीं पर फंस गया। इस दौरान उसका काम भी बंद हो गया। इससे वह तनाव में रहने लगा। तनाव में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि मैं घर आ रहा हूं। इस पर परिजन उसके घर आने की सूचना मिलने के बाद खुश नजर आ रहे थे लेकिन अगले दिन रात में उसके फंासी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। इससे परिजनों का रो-रोककर हालत खराब है। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि एक दिन पहले उसने फोन पर बोला कि घर आ रहा हूं। इसके बाद उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
इनका कहना है
युवक की मौत के बारे में पूछने पिता रात में थाने आया था। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सोनाली गुप्ता, डीएसपी एवं गोहपारू थाना प्रभारी
