अनूपपुर जिले में कोरोना ने दी दस्तक ,मिले दो कोरोना पॉजीटिव
(दीपक केवट - 7898803849)
अनूपपुर।अनूपपुर जिला लगातार कोरोना के कहर से बचा रहा पर आखिर कार अनूपपुर में कोरोना ने दस्तक दे दी है और जिले में दो कोरोना पॉजीटिव केश सामने आ चुके है खबर लिखे जाने तक दोनो को प्रशासन ने कोरन्टीन कर लिया है और आंगे इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है खबर के मुताबिक अनूपपुर जिले के दो कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई पॉजीटिव।सूत्रों के हवाला से जानकारी है कि जैतहरी जनपद में जरियारी कवरन्टीन सेंटर में रह रहे 26 वर्षीय भानुप्रताप जो खोडरी का निवासी है भोपाल के जहँगीरा बाद से लौटा था उसको कोरोना की पुष्टि हुई है तथा दूसरा मरीज जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर खड़ा स्थिति कवरन्टीन सेंटर में रखे गए संदिग्ध रामदीन की रिपोर्ट भी आज पॉजीटिव आई है इस रिपोर्ट में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है दो मरीज जिले के दो अलग अलग कवरन्टीन सेंटर में रिपोर्ट आने तक रखे गए है।
