रीवा।डॉ. सिंहल के संपर्क में आने से उनकी बेटी व बहन कोरोना पॉजिटिव

डॉ. सिंहल के संपर्क में आने से उनकी बेटी व बहन कोरोना पॉजिटिव 


(दीपक केवट - 7898803849)
रीवा। दिल्ली में पहले कोरोना पॉजिटिव एवं बाद में निगेटिव पाए गए रीवा के डॉ राजेश सिंहल के संपर्क में आएं दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोमवार तक चिकित्सक के बेटा-बेटी समेत 34 लोगों की जांच कराई गई थी. जिसमें अभी कई लोगों की रिपोर्ट आना बांकी है।
सीएमएचओ आरएस पाण्डेय के अनुसार डॉ. सिंहल के संपर्क में आए 34 लोगों की कोरोना जांच की गई थी,जिसमें से दो की रिपोर्ट आ गई है,जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है उनमें से एक डॉ की बहन हैं जो सतना निवासी है, जबकि दूसरी बेटी हैं जो रीवा की है. फिलहाल दोनो लोग क्वारंटाईन पर हैं एवं अब आइसोलेशन पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डॉ सिंहल के संपर्क में 38 लोग आए थें, जिनमें दो उत्तरप्रदेश एवं एक सतना के निवासी हैं।जबकि बांकी 35 लोग रीवा के बताए जा रहें हैं।35 में से 34 लोगों के सेंपल लिए जा चुके हैं, जबकि एक का सैंपल लेना अभी बांकी है।
Previous Post Next Post