शहडोल।सुनील मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष एवं सुशील रजक जिलाध्यक्ष नियुक्त

सुनील मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष एवं सुशील रजक जिलाध्यक्ष नियुक्त

(दीपक केवट -7898803849)
शहडोल । राष्ट्रीय मानवाधिकारी संगठन ने संगठन के कार्याें को गति प्रदान करने हेतु सुनील मिश्रा को शहडोल संभाग का संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है एवं शहडोल जिला अध्यक्ष के रूप में सुशील रजक (सिल्लू) को नियुक्त किया है। 


इनकी नियुक्ति प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा एवं संभागीय अध्यक्ष पवन सोनी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह चंदेल द्वारा की गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत सरकार नई दिल्ली के सोसायटी पंजीकरण एक्ट 1960 के अंतर्गत पंजीकृत है। यह संगठन मानव मानव सेवा, राष्ट्रीय एकता, सौहार्द, समाज सेवा, पीड़ित मानव की सेवा, शोषण एवं अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने वाला संगठन है। इनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं मित्रों ने शुभकामनाएँ दी हैं। संगठन के नवागत संभागीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए संभाग के पीड़ित एवं शोषित व्यक्तियों को न्याय दिलाने हेतु कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष सुशील रजक ने कहा कि समाज एवं पर्यावरण के हितार्थ रक्तदान, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता के कार्याें को प्राथमिकता दी जावेगी।
Previous Post Next Post