लाल बैग ,तिवारी बस ट्रेवल्स और कामता प्रसाद गुप्ता मामला 23 लाख 16 हजार रुपयों का
(दीपक केवट- 7898803849)
शहडोल।मुख्यालय शहडोल एफएसटी टीम की बड़ी कार्यवाई।कामता प्रसाद गुप्ता से जप्त किये 23 लाख 16 हजार रुपए जबकि आचार सहिंता में 50 हजार से ज्यादा पैसा लेकर आने जाने का नही है कोई प्रावधान।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई थी की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा तिवारी बस ट्रेवल्स से शहडोल लाया जा रहा है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सुचना एक मुखबिर के द्वारा लगी की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसा तिवारी बस ट्रेवल्स से शहडोल लाया जा रहा है।तब पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के तहत एफएसटी टीम लगातार अपने प्रयास में लग गई।और देर रात बलपुरवा बस स्टैंड के पास बस को रुकवा कर बस की जांच की गई जिसमें पुरानी सीधी निवासी कामता प्रसाद गुप्ता के पास एक लाल बैग मिला जिसमे जांच के दौरान पुलिस को प्राप्त हुए 23 लाख 16 हजार रूपए जिसे पुलिस ने तुरंत जप्त किया।वही कामता प्रसाद गुप्ता द्वारा बताया गया कि पैसा वो बिलासपुर निवासी किसी रिंकू के पास ले जा रहा था।संदेही के बयान पर पुलिस विवेचना कर रही है।साथ ही धारा 102 जा फौ के तहत पुलिस ने रुपए जप्त कर लिए है।
इनकी रही उपस्थतिथि
एफएसटी टीम में शामिल रहे तहसीलदार सोहागपुर बी के मिश्रा , थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र दुबेदि , एसआई कुंदन , एएसआई रजनीश तिवारी , दिलीप सिंह , प्रधान आरक्षक महिपाल नामदेव , विमल मिश्रा , स्वतंत्र सिंह , आरक्षक निर्मल मिश्रा ।
