शहडोल। किशोरी बालिकाओं को कराया गया सार्वजनिक संस्थाओं का भ्रमण

किशोरी बालिकाओं को कराया गया सार्वजनिक संस्थाओं का भ्रमण


शहडोल (दीपक केवट) । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही किशोरी  बालिका योजना के तहत सार्वजनिक सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु 17 दिसम्बर 2018 को विभिन्न ग्रामीण अंचलो से आयी किशोरी बालिकाओं का भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन  बी एल प्रजापति संभागीय संयुक्त संचालक महिला बाल विकास शहडोल तथा आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी एवं सत्येंद्र सोंधिया खण्ड सशक्तिकरण अधिकारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। 

आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि भ्रमण का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं की कार्य पद्धति के बारे में जागरूक कर उनका आत्म विष्वास एवं सेवाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाना है ताकि किषोरियां भविष्य में समय आने पर इन सेवाओ का उपयोग करने में सक्षम हो सके।
       किशोरियों को सर्वप्रथम जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय का अवलोकन  राकेश खरे जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराया गया तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गयी। तदुपरांत बाल कल्याण समिति कार्यालय का भ्रमण कराते हुए  जे.के. तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण समिति के कार्य दायित्व की जानकारी दी गयी। इसके पश्चात किशोरियों को संभागीय कार्यालय महिला बाल विकास का भ्रमण कराया गया।
       किशोरियों को पटेल नगर स्थित शिवालय शिषु गृह का भ्रमण कराया गया तथा चाइल्ड हेल्प लाईन शहडोल के सदस्यो द्वारा बच्चो से होने वाले अपराध एवं चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 की जानकारी दी गयी। इसके पश्चात किशोरियों को थाना सोहागपुर ले जाया गया जहां सब इन्सपेक्टर संध्या मेश्राम द्वारा महिला अपराध, बाल विवाह, एफ आई आर एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधो एवं बचाव की जानकारी दी गयी।
       इसके पश्चात किशोरियों को वन स्टाप सेंटर तथा महिला थाना की जानकारी दी गयी जिसमें श्रीमती सरोज सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम एवं महिला उत्पीड़न की जानकारी देते हुए पीड़ित महिलाओं को वन स्टाप सेंटर भेजने के संबंध में बताया गया। महिला थाने के संबंध में जानकारी श्रीमती तुलसी उईके थाना प्रभारी द्वारा दी गयी तथा निर्भया के संबंध में बताया गया।


       अंत में किशोरियों से भ्रमण किये गए कार्यक्रम के संबंध में आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी द्वारा फीड बैक लिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शाहिन अंजूम, श्रीमती सुधा निगम पर्यवेक्षक, सुश्री रचना तिवारी एवं सरस्वती षर्मा ईसीसीई समन्वयक की भूमिका रही। भ्रमण में लगभग 100 से अधिक किषोरी बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया।
Previous Post Next Post