कटनी में राहत की खबर,कोरोना पॉजिटिव महिला का रिपोर्ट आया नेगेटिव
(दीपक केवट - 7898803849)
कटनी। जिला अस्पताल में इलाजरत एक महिला के कोरोना पॉजीटिव होने की रिपोर्ट आने के बाद जिले में हडकंप मच गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा उसके संपर्क में आए लगभग दस व्यक्तियों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। सभी दस सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जिसके बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके निगम ने बताया कि पिछले दिनों जिला अस्पताल में उपचाररत सिहोरा निवासी महिला के सैंपल की रिपोर्ट पाज़िटिव आने पर उसके निकट संबंधियों और संपर्की 10 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे। जिनकी शनिवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में सभी 10 निगेटिव पाए गए है।
