शहडोल/बुढ़ार।बुढ़ार नगर में निकली मतदाता जागरूक करने विशाल मशाल रैली

बुढ़ार नगर में निकली मतदाता जागरूक करने विशाल मशाल रैली


(दीपक केवट - 7898803849)
शहडोल। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ललित दाहिमा के नेतृत्व में बुढ़ार नगर में विशाल मशाल जुलुस रैली का आयोजन किया गया। विशाल मशाल जुलुस रैली के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताया गया तथा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। विशाल मशाल जुलुस रैली का समापन कॉलेज तिराहा बुढ़ार में सांयकाल लगभग 7.30 बजे किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विशाल मशाल जुलुस रैली में चला चली मतदान करी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, के नारे भी लगाए गए। विशाल मशाल जुलुस रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.कृष्ण चैतन्य, डी.पी.सी. डाॅ मदन कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री उमेश कुमार धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा  विशाल मशाल जुलुस रैली केे पश्चात गणमान्य नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
Previous Post Next Post